ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पूर्व बसपा विधानसभा प्रत्याशी नवेद अयाज का लोगों ने बाहें खोलकर किया शानदार स्वागत
अमरोहा। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर पूर्व बसपा विधानसभा प्रत्याशी नवेद अयाज का स्थानीय लोगों ने बाहें खोलकर गर्मजोशी के साथ शानदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
नवेद अयाज के पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।
इस मौके पर नवेद अयाज ने सभी को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की शिक्षाएं इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और शांति का संदेश देती हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग, समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे माहौल में उत्साह और भाईचारे की झलक देखने को मिली।

